धिकारियों को किसान की बात लगती है बकवास

 

किसानों में सरकार की छवि ख़राब करते अधिकारी

 

अति बारिश और फसल की बर्बादी से इस समय मध्यप्रदेश का किसान परेशान हैं  |  ऐसे में भी किसानों को लेकर अधिकारियों का लापरवाह रवैया सामने आ रहा है  इन अधिकारियों को किसान की बात बकवास नजर आती है |

 

मध्यप्रदेश का किसान खून के आंसू रो रहा है  | मौसम की मार से किसान परेशान है तो अधिकारी अपनी ही मस्ती में है  | इन  अधिकारियों को किसानों  की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है | ये नजारा है कुरवाई  के एस डी एम  के दरबार का  | जहाँ वह किसानों की बात को बकवास कह रहे हैं  |  यही वो अधिकारी हैं जिनके कारण कमलनाथ सरकार की छवि खराब हो रही है  | इस वीडिओ में एसडीएम किसान की बात को बकवास बता के उसे  बाहर जाने को कह रहे हैं  |  किसान का पैसा बीमा बैकं काटती तो किसानो के आवेदन भी बैकं में जमा होना चाहिए और रिसीव भी मिलनी चाहिए | पर यही बात एसडीएम साहब को समझ नहीं आयी और वे किसानों की बात को बकवास कहने लगे  |

 

 

Dakhal News 20 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.