सिंधिया के दौरे से गरमाई सियासत

 

सिंधिया का इंदौर में शक्ति प्रदर्शन

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रेशर पोलटिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं   | इसी सिलसिले में वे इंदौर पहुंचे और कांग्रेस के आम और ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात की  | सिंधिया ने कहा हर आदमी के काम हों प्रदेश का विकास हो यही उनका एजेंडा है |  

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  इंदौर के सभी कांग्रेस विधायकों और आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की  | सिंधिया की नजर फिलहाल मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर है  उनके समर्थक भी उन्हें अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाए हैं  | ऐसे में सिंधिया का इंदौर में यह एक किस्म का शक्ति प्रदर्शन ही था जिसके जरिये उन्होंने खुद को पार्टी का एक कमान मेन साबित करने की कोशिश की  | उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ की बात सुनी जाए और उनकी समस्याओं का निपटारा हो वह यही चाहते हैं  | 

 

इंदौर में सिंधिया ने सबकी सुनी और अपनी बात कही |  उन्होंने कहा जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार जल्द से जल्द फैसले कर  जनहितैषी कार्यो को पूर्ण कर जनता को लाभ दे सके  | यही सब कांग्रेस जनों की  इच्छा है  | वही प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे घमासान पर सिंधिया ने कहा कि जो भी फैसला आलाकमान लेगा वो स्वीकार होगा  |    

Dakhal News 16 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.