डकैत बबुली कोल और लवलेश मारा गया

 

डकैत बबुली पर था साढ़े छ लाख का इनाम

 

 

फिरौती की रकम को लेकर डकैत बबुली कोल की गैंग में झगड़ा हुआ और गैंग के एक अन्य डकैत लाली कोल ने बबुली और उसके करीबी लवलेश को मौत के घाट  उतार दिया | पुलिस ने जंगल से दोनों डकैतों के शव बरामद कर लिए हैं | बबुली की मौत के बाद विंध्य इलाके के एक बड़े डकैत का सफाया हो गया है | इधर पुलिस ने दावा किया है कि बबुली कोल और उसका साथी मुठभेड़ में मारे गए हैं |

 

पुलिस की बात पर भरोसा करें तो यूपी और मध्य प्रदेश में आतंक का दूसरा नाम बने  डकैत बबुली कोल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया | उसके एक और साथी लवलेश कोल की भी एनकाउंटर में मौत हो गई है | पुलिस ने सतना के जंगल से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं | इन दोनों के खात्मे के साथ ही सतना और विंध्य में डकैतों का सफाया हो गया है | रीवा रेंज के आईजी चंचल शेखऱ, डीआईजी अविनाश शर्मा और एसपी रियाज इकबाल खुद पिछले कई दिनों से सतना में कैंप किए हुए थे और आज पुलिस ने इन दोनों के मारे जाने की पुष्टि कर दी  | बबुली कोल पर 6 लाख पचास हजार का नाम था तो लवलेश कोल पर एक लाख 80 हजार का इनाम था |

 

 

इससे पहले देर रात खबर आई थी कि फिरौती के रकम के बंटवारे को लेकर बबुली कोल गिरोह में फूट पड़ गई थी और गैंग में नए शामिल हुए लाली कोल ने इन दोनों को मौत के घाट उतारा दिया |  और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी | हालाँकि पुलिस इससे इंकार करती रही | पिछले हफ्ते बबुली ने एक किसान का अपहरण कर फिरौती लेकर उसे छोड़ा था | उसके बाद डकैत ने अपना एक वीडिओ भी जारी किया था | बबुली कोल का केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी आतंक था  | वो इतना शातिर था कि वारदात करने के बाद दूसरे राज्य में भाग जाता था | इस वजह से वो पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था | 

 

Dakhal News 16 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.