प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना
priyanka

 

क्रिकेट के जरिये राजनैतिक प्रहार

 

प्रियंका गांधी ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शानदार कैच को लपकते हुए दिखाया गया है  | इसी वीडियो से  प्रियंका गांधी  ने मोदी सरकार पर निशाना  साधा और लिखा | भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी  |

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है | प्रियंका गांधी ने  सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का एक वीडियो शेयर किया  और लिखा  भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी  प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी है | वरना अपना सारा दोष ग्रेविटी, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते हैं|

प्रियंका गांधी का ये तंज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों को लेकर है | पीयूष गोयल ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए किसी भी तरह के गणित या उससे जुड़े आंकड़ों को देखने की जरूरत नहीं है, अगर आइंस्टीन इस गणित में उलझ जाते तो वे कभी भी ग्रेविटी की खोज नहीं कर पाते | वहीं प्रियंका ने निर्मला सीतारमण के उस बयान को भी निशाना बनाया है जिसमें निर्मला ने ऑटो सेक्टर में आई गिरावट के लिए ओला-उबर को जिम्मेदार बताया था |

Dakhal News 13 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.