सरकार को जगाने विपक्ष ने बजाया घंटा

प्रदेश की कमल नाथ सरकार फेल हैं विपक्ष यह आरोप लगातार लगता आ रहा हैं  |  इस बार विपक्ष मतलब बीजेपी ने एक अनोखे तरीके से सड़कों पर आंदोलन कर रही हैं |  विपक्ष का कहना हैं की सो रही हैं और हम घंटा बजा कर सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं | कमलनाथ सरकार को सत्ता में आये  10 महीने  हो गए हैं | मगर प्रदेश विकास करने की जगह पीछे जा रहा हैं | कमलनाथ ने सत्ता में आने के लिए जो वाडे किये थे वो भी पुरे नहीं किये इसलिए  भारतीय जनता पार्टी पहली बार 'घंटानाद" आंदोलन के जरिए कमलनाथ सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है। पार्टी का दावा है कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने से अराजकता की स्थिति है। किसान परेशान है, कर्जमाफी के नाम पर किसानों से छलावा किया गया। अब उन पर 14 फीसदी जुर्माने के साथ कर्ज के भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। तबादलों ने गवर्नेंस को चौपट कर दिया है। जन समस्याओं के निपटारे पर किसी का ध्यान नहीं है। इन सारे मुद्दों को लेकर भाजपा बुधवार को सड़कों पर उतरी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भाजपा का घंटानाद आंदोलन हुआ।

भोपाल में महापौर आलोक शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता हाथों में शंख, घंटे और मंजीरे लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदेश की कमलनाथ सरकार की नीतियों को लेकर अपना विरोध जताया। तो वहीं कांग्रेस ने इसके जवाब में ढोल बजाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने भाजपा से 15 साल का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि, "प्रदेश की कमलनाथ सरकार आज हर वर्ग के लिए काम कर रही है। पिछड़े वर्ग को प्रदेश सरकार ने आरक्षण दिया। आज प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ हुआ है। वहीं निवेश की स्थिति भी बेहतर हो रही है।

 

Dakhal News 11 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.