96 वर्ष की आयु वकील राम जेठमलानी का निधन
जेठमलानी निधन

 

नामी क्रिमिनल वकीलों में शुमार रहे जेठमलानी

भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं

 

वरिष्ठ वकील रहे राम जेठमलानी का 96 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया   | जेठमलानी का अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया

 ... वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे  |  जेठमलानी बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे |  देश के नामी क्रिमिनल वकीलों में शुमार रहे जेठमलानी भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं  | 

 

वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी के निधन पर तमाम लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं  | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक अनुभवी वकील रामजठमलानी के निधन पर दुख व्यक्त किया  | उन्होंने कहा कि वे वाक्पटुता के साथ सार्वजनिक मुद्दों पर अपना विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते थे  | राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित न्यायविद को खो दिया है  |

पीएम मोदी ने राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक असाधारण वकील और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया है, जिन्होंने अदालतों और संसद में समृद्ध योगदान दिया है  |  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अनुभवी वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी  | गृहमंत्री अमित शाह ने राम जेठमलानी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी  | 

 राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर 1923 को सिंध प्रांत में हुआ था  |  उन्होंने महज 18 साल की उम्र में ही वकालत करना शुरू कर दिया था  |  राम जेठमलानी ने एक बार बताया था कि उन्हें स्कूल में डबल प्रमोशन मिला था, इसके साथ ही 13 साल की उम्र में उन्होंने हाई स्कूल पास कर लिया था  |   महज 17 साल की उम्र में उन्हें एलएलबी की डिग्री मिल गई थी उनके परिवार में एक बेटा महेश जेठमलानी है, जो प्रख्यात वकील हैं, वहीं एक बेटी अमेरिका में रह रही है  |   राम जेठमलानी ने कई हाई-प्रोफाइल केस लड़े हैं, जिसमें सबसे अहम केस 1959 का केएम नानावटी वर्सेस स्टेट ऑफ महाराष्ट्र केस था  |  उनके अन्य हाई प्रोफाइल मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे का साल 2011 में मद्रास हाई कोर्ट में लड़ा गया मामला भी था  | 

वह मुंबई से भाजपा के टिकट पर छठवीं और सातवीं लोकसभा में संसद के सदस्य चुने गए थे | अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वह केंद्रीय कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री भी रहे | बाद में साल 2004 में वह अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ लखनऊ से आम चुनाव में खड़े हुए थे  | 

 

Dakhal News 8 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.