प्रियव्रत सिंह:सोनिया गांधी के निर्देशों का हो पालन

 

अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन

 

मध्यप्रदेश में मंत्रियों की बयानबाजी को लेकर  ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने  कहा की | सभी को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशों का पालन करना चाहिए  प्रियव्रत सिंह अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन में हिस्सा लेने जबलपुर पहुंचे थे |  

जबलपुर में  ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस  नेताओं  और  मंत्रियों द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर कहा कि  सभी कांग्रेस सदस्यों को सोनिया गांधी के निर्देश का पालन करना चाहिए | सोनिया गांधी  के आदेश का पालन करना  पहला काम होना चाहिए |  प्रियव्रत सिंह  यहां मावे की अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे | उन्होंने कार्यक्रम को लेकर कहा कि मंदी के दौर में  यह  महिलाओं का प्रदेश को आगे लाने का प्रयास है |  इसमें सरकार भी उनका पूरी तरह से सहयोग करेगी  |   छोटे और लघु उद्योगों को सरकार मदद देने नई योजना भी लाएगी |  एम एस एम ई के लिए बिजली बिलों में छूट और अन्य सहायत भी दी जाएगी |   इस कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री जयवर्द्धन सिंह भी मौजूद रहे |   

 

 

amitabh upadhyay 6 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.