गणेश विसर्जन पर सलमान का डांस

 

स्वरा के साथ सलमान जमकर नाचे

 

अब बात आज के वीडिओ वायरल की  बॉलीवुड स्टार सलमान खान  के डांस का वीडिओ जमकर वाइरल हो रहा है |  सलमान ने गणेश विसर्जन कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए   सलमान के डांस का वीडिओ जमकर वायरल हो रहा है |  इसमें सलमान स्वरा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं |  सलमान अपनी बहन अर्पिता के घर गणेश विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे थे | वहां सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, नेहा धूपिया भी नजर आयीं | 

 

सलमान खान गणेश उत्सव के दूसरे दिन बहन अर्पिता खान शर्मा के घर गणेश विसर्जन पर परिवार के साथ पहुंचे | सलमान ने न केवल अपने भतीजे आहिल के साथ गणेश आरती की, बल्कि जमकर  डांस भी किया  |  सलमान खान फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं | फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा. किच्चा सुदीप और अरबाज खान भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं |  यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी  अर्पिता के घर पर ये सभी नजर आये सलमान और अन्य सितारों ने गणेश जी की आरती में भाग लिया | 

 

 

गणेश विसर्जन के दौरान नाच रहे सलमान का वीडियो वायरल हो गया है  | उनके साथ स्वरा भास्कर भी नाचती नजर आ रही है  सलमान को बराबर डांस में टक्कर दे रही स्वरा का डांस काफी बिंदास और मुंबईयां अंदाज का था |  ढोल-ताशों पर सलमान खान खूब नाचे |   गणेश विसर्जन में सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, नेहा धूपिया और अंगद बेदी सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की | सलमान ने अर्पिता, आयुष और अपनी भतीजी अलीजा अग्निहोत्री के साथ भी जमकर डांस किया | फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री ने इस उत्सव के दौरान के सलमान के कई वीडियो शेयर किए है | इन वीडियो में अर्पिता, अरबाज, सोहेल और उनकी मां सलमा खान भी नजर आ रही हैं | 

Dakhal News 4 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.