परदे के पीछे सरकार चला रहे हैं दिग्विजय
दिग्विजय -उमंग सिंघार

 

सोनिया गाँधी से हुई दिग्विजय की शिकायत 

कमलनाथ को अस्थिर कर रहे हैं दिग्विजय 

 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के बाद से ही यह कहा जाता रहा है कि कमलनाथ कहने को तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं लेकिन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सुपर सीएम हैं | परदे के पीछे से पूरी सरकार दिग्विजय सिंह ही चलाते हैं |अब सूबे के वन मंत्री उमंग सिंघार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पर्दे 

के पीछे से सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं  | 

मध्यप्रदेश में क्या कमलनाथ सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं  | या फिर कमलनाथ दिग्विजय सिंह के रबर स्टाम्प हैं   | क्या दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में सुपर सीएम हैं  | इस तरह के तमाम सवालों के जवाब राजनीति करने वाले पिछले आठ महीने से तलाश रहे हैं  कुछ लोगों ने दिग्विजय सिंह से भी ये सवाल किये तो वे इसे काल्पनिक प्र्शन बता कर टाल गए  | कमलनाथ ने कभी ये बताना उचित ही नहीं समझा कि दिग्विजय सिंह का उनकी सरकार में क्या रोल है  जाहिर है ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है  |  पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने मंत्रियों को चिठ्ठी लिखी कि मेरे बताये कामों का क्या हुआ  ... दिग्विजय ने मंत्रियों से इस पर चर्चा करना चाही  | इस के बाद दबी जुबान में कांग्रेस के भीतर दिग्विजय सिंह को लेकर कानाफूंसी शुरू हो गई और कुछ मंत्रियों ने खुलकर कहा कि जब पर्दे के पीछे दिग्विजय सिंह खुद सरकार चला रहे हैं तो उन्हें चिठ्ठी लिखने की क्या जरूरत है  |  

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह के पत्र पर सिंधिया समर्थक वनमंत्री उमंग सिंघार ने  पलटवार किया है  |  सूत्र बताते हैं कि सिंघार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की शिकायत भी की है  | इधर, सिंह के पत्र पर कमलनाथ सरकार के अधिकांश मंत्रियों ने उन्हें जवाब भेज दिए हैं तो कुछ ने व्यक्तिगत स्तर पर मुलाकात की है  |  बताते हैं मंत्रियों ने ऐसा कमलनाथ के कहने पर ही किया है  | दिग्विजय के सामने भले ही मंत्री कुछ न बोलें लेकिन अधिकांश मंत्री दिग्विजय सिंह की चिठ्ठी से नाखुश हैं  |  ऐसे ही तीन मंत्रियों ने इस चिठ्ठी को सार्वजानिक कर दिया  कुछ मंत्रियों ने दिग्विजय सिंह की चिठ्ठी पर आपत्ति जाहिर की और मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी इससे अवगत करवाया  |  कुछ मंत्रियों ने दिग्विजय की चिठ्ठी से हाईकमान को भी अवगत करवा दिया  | वहीँ खबर है कि  तीन मंत्रियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भी दिग्विजय सिंह की शिकायत की गई है  |  उन्हें भेजे पत्र में एक मंत्री ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह | कमलनाथ सरकार को अस्थिर कर खुद को पॉवर सेंटर के रूप में स्थापित करने में जुटे हैं  | 

 

Dakhal News 2 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.