मनमोहन सिंह आर्थिक हालात से चिंतित

 

गलत नीतियों से बना देश में आर्थिक संकट 

 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक  हालातों पर चिंता जाहिर की है और कहा सरकार तत्काल ठोस कदम उठाये और हमारी अर्थ व्यवस्था को इस मानव निर्मित संकट से बाहर निकालें  | 

 

अर्थशास्त्री   कांग्रेस नेता   पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश के आर्थिक हालातों को लेकर बेहद चिंतित हैं  |  उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है योग्य लोगों से सलाह मशविरा करके इस समस्या से निजात पाएं  | मनमोहन सिंह ने गिरती हुई अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया  |  उन्होंने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि वो बदले की राजनीति छोड़े और सभी बुद्धिजीवियों एवं विचारकों का सहयोग लेकर हमारी अर्थव्यवस्था को इस मानव-निर्मित संकट से बाहर निकालें | 

Dakhal News 2 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.