NRC अंतिम सूची पर जताई नाखुशी
NRC Final List

 

19 लाख से ज्यादा लोगों को सूची से बाहर 

 

असम में भारतीय नागरिकता स्थापित करने वाले नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन्स  की अंतिम सूची आज जारी कर दी गई है |  इस लिस्ट में असम के 19 लाख से ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया गया है | इसके बाद से ही प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है |  प्रदेश में काबिज भाजपा के ही एक मंत्री ने गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची पर नाखुशी जताते हुए इसके दोबारा सत्यापन की मांग कर डाली है | 

 

सरकार ने NRC की फाइनल लिस्ट जारी की है |  इसमें 19 लाख से ज्यादा लोगों को सूची से बाहर रखा गया है | वहीं 3.11 करोड़ लोगों ने सूची में जगह बनाई है | फाइनल लिस्ट से असंतुष्ट  बीजेपी के मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने दोबारा दस्तावेज सत्यापन की मांग की है | असम सरकार में वित्त मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने एनआरसी लिस्ट पर असंतुष्टि जताई है | वे भाजपा की नॉर्थ ईस्ट में ग्रोथ के साथ ही NRC के समर्थक रहे हैं | उनका कहना है कि अंतिम सूची से कई ऐसे लोगों का नाम छूट गया है जिनका अधिकारियों द्वारा रिफ्यूजी सर्टिफिकेट लेने से इंकार कर दिया था | शर्मा ने कहा 'भारतीय नागरिक जो 1971 के पहले बांग्लादेश से आकर यहां बसे थे उनके नाम NRC सूची में शामिल नहीं किए गए हैं |   वहीं दूसरी ओर कई ऐसे लोगों के  नाम इसलिए जोड़ दिए गए हैं क्योंकि उन्होंने वंशावली के दस्तावेजों  को हेरफेर कर सही कर लिया था |

 

 

Dakhal News 31 August 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.