बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर स्वामी के सवाल
gdp

 

प्रियंका :सरकार ने अर्थव्यवस्था  पंचर की

 

देश में बिगड़ती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए सरकार ने हाल ही में कई कदम उठाए हैं, इसी बीच देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है | कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है | उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है |  ताजा आर्थिक हालातों पर सुब्रमण्यम स्वामी ने भी सवाल उठाये हैं |  

 

प्रियंका  गाँधी वाड्रा ने ट्वीट में लिखा 'G D P विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है | न GDP ग्रोथ है न रुपए की मजबूती  | रोजगार गायब हैं |  अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?' | 

  प्रियंका गांधी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में GDP ग्रोथ धीमी होकर 5 प्रतिशत हो गई है | पिछले क्वार्टर से इसमें 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई है |  इसके पूर्व, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी कह चुके हैं कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनते दिखाई नहीं दे रहा है | उन्होंने कहा 'अगर नई इकानॉमिक पॉलिसी नहीं आती है तो 5 ट्रिलियनइकॉनामी को गुडबाई कहने के लिए तैयार रहिए | सिर्फ नॉलेज या सिर्फ बोल्डनेस से ही अर्थव्यवस्था को चौपट होने से नहीं बचाया जा सकता  | बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच हाल ही में सरकार ने आरबीआई से 1.76 लाख करोड़ की राशि ली है, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं | आर्थिक मंदी की आशंका और बाजार में उथल पुथल के बीच सरकार के लिए इस मुश्किल हालात से उबरना बड़ी चुनौती दिखाई दे रही है | देश के ऑटो सेक्टर के साथ ही बैंकिग और अन्य सेक्टर में भी आर्थिक मंदी का असर अब नजर आने लगा है |

Dakhal News 31 August 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.