न्यू इंडिया में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं

 

न्यू इंडिया में सरनेम नहीं योग्यता के मायने 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  न्यू इंडिया  हर भारतीय की आवाज है | यह वह भारत है जहां भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है | कोई कितना भी बड़ा  व्यक्ति क्यों ना हो सिर्फ उसकी क्षमता ही मायने रखती है | न्यू इण्डिया में सरनेम नहीं योग्यता के मायने हैं |

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया में सरनेम मायने नहीं रखता है  | बल्कि अपना नाम बनाने की काबिलियत मायने रखती है |  न्यू इंडिया चुनिंदा लोगों की आवाज नहीं है, बल्कि हर भारतीय की आवाज है | यह वह भारत है जहां भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है | कोई भी व्यक्ति क्यों ना हो सिर्फ उसकी क्षमता ही मायने रखती है |पीएम मोदी ने कहा कि अब लोग बोल रहे हैं कि हम स्वच्छ भारत बनाकर रहेंगे  हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाकर रहेंगे  | यह सब सिर्फ दृढ इच्छा शक्ति की वजह से ही संभव हो सका है |

 

 

मोदी ने कहा देश में आबादी के मुकाबले जरुरी चिकित्सा सुविधाओं का अभाव बना हुआ है | इसी के चलते सरकार ने देशभर में  साढ़े बारह हजार  आयुष केंद्र शुरू करने का लक्ष्य बनाया है | आयुष मंत्रालय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस साल देश में 4 हजार आयुष केंद्रों को खोले जाने का लक्ष्य है |

 

 

 

Dakhal News 31 August 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.