उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बड़ा बयान
नायडू

 

पाकिस्तान से अब सिर्फ पीओके पर ही बात होगी

 

भारत ने कश्मीर को लेकर अपना रुख साफ़ कर दिया है | उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू  ने कहा कि अगर पाकिस्तान से कोई बात होगी तो वह सिर्फ पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर पर ही होगी |  उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया |

 

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है |   पाकिस्तान की ओर से जहां लगातार भारत को उकसाने की कोशिश की जा रही है| .... पाकिस्तान इस मसले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कई बार कोशिश कर चुका है | इस बीच देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बड़ा बयान सामने आया  |  उप राष्ट्रपति नायडू ने भारत का पक्ष रखते हुए कहा है कि भारत की अगर पाकिस्तान से कोई बात होगी तो वह सिर्फ पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर पर ही होगी |  उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है |  उप राष्ट्रपति नायडू आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में नेवेल साइंट एंड टेक्नालॉजी लेबोरेटरी की गोल्डन जुबली के मौके पर बोल रहे थे |  

 

 

उन्होंने कहा कि हम युद्ध करने वालों में से नहीं हैं, हम शांतिप्रिय नागरिक हैं |  देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक हफ्ते पहले दिए गए बयान के बाद उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का यह बयान सामने आया है | जिसमें राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान से तब तक कोई बात नहीं होगी जब तक वह आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है | और आतंकवादी गतिविधियों को मदद देना बंद नहीं करता है  |

 

Dakhal News 28 August 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.