Dakhal News
23 April 2024
लोकतंत्र में झूठे मुकदमे नहीं सहेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शिवपुरी के पिछोर में भीड़ भरी किसान आक्रोश रैली को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया | उन्होंने कहा न हम झूठे मुक्द्म्मे स्वीकार करेंगे और न किसानों के साथ धोखा होने देंगे | इस रैली के बाद बीजेपी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह सहित कई बीजेपी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया |
बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछोर में किसान आक्रोश रैली में कमलनाथ सरकार को जमकर कोसा | उन्होंने कहा कमलनाथ सरकार कर्जमाफी पर किसानों के साथ धोखा कर रही है | हम ऐसा नही होने देंगे उन्होंने किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये जा रहे मुकदमों की चर्चा अपने भाषण में की | ... उन्होंने कहा हम मर जायेंगे लेकिन लोकतंत्र में इसे सहन नहीं करेंगे इसके बाद मंच से उतारते ही पुलिस ने शिवराज सिंह सहित कई बीजेपी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस स्टेशन में भी शिवराज सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से दो टूक कहा कि किसी के दबाव में , राजनैतिक प्रतिशोध में झूठे मुकदमे दर्ज न हो, निष्पक्ष कार्यवाई हो और अगर यही जारी रहा तो मर जायेंगे लेकिन लोकतंत्र में यह सहन नही करेंगे |
Dakhal News
28 August 2019
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|