2 KM तक शव को कंधे पर लाई पुलिस
khatiya


शव के लिए पुलिस ने ये मिसाल पेश की 
बैरसिया के एक गांव में महिला ने खुदकशी कर ली सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन शव को अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी समस्या थी |  बरसात के कारण करीब दो किलोमीटर तक  कीचड़ था, किसी भी वाहन का वहां पहुंचना मुश्किल था | अंतत. पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को खटिया पर रखा | इसके बाद पुलिस खुद कंधा देकर शव को मुख्य मार्ग तक लाई | पुलिस की संवेदनशीलता देख मृतक के परिजनों के अलावा पूरा गांव अभिभूत हो गया
ग्राम ढेकपुर स्थित बिजौरी टपरा निवासी कलीबाई ने सुबह करीब 10 बजे फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर थाने के एएसआई गंगाराम शाक्य, मुन्नाीलाल ओझा, श्रीधर चंदेरिया और सिपाही मांगीलाल किसी तरह ढेकपुर टपरा पहुंच गए | वहां शव को फंदे से उतारा गया | लेकिन ढेकपुर टपरा से मुख्य मार्ग तक शव को लाना चुनौती भरा था | पूरे मार्ग में कीचड़ होने से किसी भी वाहन का वहां पहुंचना मुश्किल था | लिहाजा तय किया गया कि शव को खटिया पर रखकर मुख्यमार्ग तक ले जाया जाए | परिजनों की मदद से शव को खटिया पर रखा गया | इसके बाद पुलिस खटिया के कंधे का सहारा देकर मुख्य मार्ग तक लाई  इसके बाद वाहन से शव पोस्टमार्टम के लिए बैरसिया अस्पताल पहुंचाया गया  पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है |

Dakhal News 26 June 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.