सात हजार किसानों के होंगे मुक़दमे वापस
p c sharma

कांग्रेसी ,सपा , बसपा के भी वापस होंगे केस 

 

कांग्रेस ने  सत्ता में आने के लिए पहले तो किसान कर्ज माफ़ी का कार्ड चला| और अब 7000 किसानों के मुक़दमे  वापस लेने की बात कह रही हैं | साथ ही कांग्रेसी और अपने सहयोगी दल सपा , बसपा के  कार्यकर्ताओं पर| दर्ज मुक़दमे वापस लेने का एलान कर दिया हैं |3 जून को होने वाली बैठक में ड्राफ्ट गृह और कानून विभाग रखेगा | प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने बीते पन्द्रह सालो में। किसानो सहित राजनैतिक दलों पर धरना प्रदर्शन के दौरान लगे प्रकरण वापस लेने की कवायद तेज़ कर दी है | 3 जून को होने वाली बैठक में ड्राफ्ट गृह और कानून विभाग रखेगा किसानों के मुकदमे वापस लेने पर कानून मंत्री पीसी शर्मा ने  बयान दिया हैं7000 किसानों पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज है | जो वापस लिए जायेंगे औरकिसानों की केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू   होंगईहै |  बताया जा रहा है की प्रदेश के सात हजार किसानो पर बीजेपी शासन में अलग अलग मामले  दर्ज थे |
कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा की किसानो पर लगे प्रकरण वापस लेना सरकार की प्रथमिकता है | साथ ही पिछली केबिनेट में किसानो की कर्जमाफी,सहित किसानों को आर्थिक सहायता कैसे दी जाए इस पर भी चर्चा की गई थी | कांग्रेस सरकार हर हाल में किसानो की हालत सुधरने की कोशिश कर रही है |


Dakhal News 1 June 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.