अवैध शराब पर नकेल कसने वाली महिला कमांडो रमन से मिलीं
डॉ. रमन सिंह

रायपुर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सोमवार को उनके निवास कार्यालय में पद्मश्री सम्मान प्राप्त शमशाद बेगम के नेतृत्व में बालोद जिले की ग्राम पंचायत गुण्डरदेही (विकासखण्ड-गुण्डरदेही) से आए महिला कमांडो के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने अपने समूह की गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि महिला कमांडो गांव में अवैध शराब पर रोकथाम के साथ नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन-जागरुकता और ग्रामीण महिलाओं के समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतिनिधिमंडल में महिला कमांडो रमला बाई जोशी, बिंदिया बंजारे, मीना बाई बंजारे, गोंदा साहू, नीता साहू, देववती साहू और संतरा बाई बंजारे शामिल थीं।

 

Dakhal News 23 July 2018

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.