परमाणु के शो बढ़े, जॉन की सबसे बड़ी हिट
परमाणु के शो बढ़े, जॉन की सबसे बड़ी हिट

'परमाणु' का पांचवा वीकेंड कमाल का रहा है। इतनी कम जगह लगी होने के बावजूद जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने 1.54 करोड़ रुपए बीते तीन दिन में जमा किए।

चौथे हफ्ते में यह 318 स्क्रीन्स पर लगी हुई थी। कमाल के रिस्पॉन्स को देखते हुए सिनेमाघरों ने इसके शो बढ़ाए हैं और पांचवें हफ्ते में 331 स्क्रीन्स पर यह चल रही है।

जॉन की सोलो हिट्स की बात करें तो 63.68 करोड़ के साथ यह उनकी सबसे बड़ी हिट है। चौथे हफ्ते में इसने 3.28 करोड़ रुपए कमाए थे। बीते हफ्ते आम दिनों में भी इसकी कमाई 25 लाख रुपए से ऊपर बनी रही। सलमान खान की 'रेस 3' के होते हुए भी इसे देखने वाले अलग ही हैं, इस पर किसी भी रिलीज का कोई असर नहीं हो रहा है।

एक से एक फिल्मों के होते हुए भी अगर यह फिल्म इतना कमा पाई है तो वाकई बड़ी बात है। यह निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा बन गई है। जॉन की फिल्म की लागत करीब 30 करोड़ रुपए थी। प्रचार और प्रिंट पर 5 करोड़ रुपए खर्च हुए। 35 करोड़ में बनी फिल्म को सेटेलाइट, डिजिटल, म्यूजिक और ओवरसीज राइट्स से ही 27 करोड़ मिल गए थे।

लगभग 1935 स्क्रीन्स पर यह फिल्म रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 4.82 करोड़ की कमाई की। शनिवार को इसे 7.64 करोड़ मिले। संडे के दिन इसकी कमाई 8.32 करोड़ रही। टिकट खिड़की से पहले वीकेंड पर 20.78 करोड़ मिले।

अच्छी बात यह है कि फिल्म देश के प्रति जबरदस्त गर्व महसूस करवाने में सफल हुई है। समीक्षाओं में इसे चार-चार स्टार दिए जा रहे हैं। तारीफों के दम पर यह 'राजी' साबित हो रही है। यहां बता दें कि जॉन इसमें सेना का हिस्सा नहीं हैं। वे परमाणु परिक्षण के लिए पीएमओ की तरफ से पोखरण भेजे जाते हैं और असंभव-सा यह काम कर दिखाते हैं।

साफ-सुथरी फिल्म है इसलिए परिवारों की भीड़ यहां है। बच्चों को भी इसे देखने में मजा आएगा। 

Dakhal News 25 June 2018

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.