Dakhal News
19 April 2024
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने को लेकर उपजे विवाद के बाद हरियाणा सरकार ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने विदेश जाने से पहले दो टूक कह दिया कि निर्धारित स्थानों पर ही नमाज पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक स्थान इस कार्य के लिए निर्धारित नहीं होते।
चंडीगढ़ में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद और ईदगाह होते हैं। इसके अलावा अपने निजी स्थान अथवा घर पर नमाज पढ़ी जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़कर प्रदर्शन करना उचित नहीं है। यदि नमाज पढ़ने के लिए निर्धारित स्थान कम पड़ते हैं तो संबंधित संस्थाओं के माध्यम से इनका निर्माण कराया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से निगाह है और स्थिति को किसी सूरत में नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।
Dakhal News
7 May 2018
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|