Dakhal News
19 April 2024मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या के विजेताओं को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यहां पुलिस ऑफिसर्स मेस के प्रांगण में आयोजित तीसरी आई.पी.एस. सर्विस मीट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के आग्रह पर ' नदिया चले चले रे धारा ' गीत गाया। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस अधिकारियों में सांस्कृतिक प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को प्रदेश पुलिस पर गर्व है।
पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.शुक्ला ने मुख्यमंत्री और श्रीमती साधना सिंह चौहान का स्वागत किया। विभिन्न जोन से आये पुलिस अधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र थी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जोन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के विजेताओं को सम्मानित किया। इंदौर जोन प्रथम, भोपाल दूसरे और महाकौशल तीसरे स्थान पर रहा।
Dakhal News
20 January 2018
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|