टाइगर जिंदा है 300 करोड़ से चंद कदम दूर
 टाइगर जिंदा है 300 करोड़ से चंद कदम दूर

 'टाइगर जिंदा है' का तीसरा शुक्रवार बढ़िया रहा। रिलीज के इतने दिन बाद भी अगर कोई फिल्म 3.72 करोड़ रुपए कमा पाती है तो बड़ी बात है।

सलमान की इस फिल्म को सिनेमाघर में दो हफ्ते हो गए हैं। दूसरे हफ्ते में इसका धंधा पहले हफ्ते के मुकाबले लगभग 60 फीसद कम हुआ है। तीसरे हफ्ते की शुरुआत अच्छी मानी जा सकती है।

अभी इसकी जेब में 295.27 करोड़ रुपए हैं। कहा जा रहा है कि संडे तक आसानी से ये फिल्म 300 करोड़ पार कर लेगी।

सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' है, इसने 320 करोड़ रुपए भारत में कमाए थे। सलमान की 'सुल्तान' भी 300.45 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

यह फिल्म कमाई के मामले में 2017 की टॉप मूवी है। इसके आगे बस एक डब्ड फिल्म 'बाहुबली 2' है। इसने 'गोलमाल अगेन' की कमाई 205.67 करोड़ को पीछे किया है।

लाइफ टाइम कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 310 करोड़ का आंकड़ा आसानी से देख सकती है। आने वाले हफ्ते तक कोई खास फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है इसलिए इसे कमाने का भरपूर मौका मिलने वाला है।

अरसे बाद लोग अपने प्रिय सितारे को 'दबंग' अंदाज में यानी खूब मार-कूट करता हुआ देख रहे हैं। 2012 में आई 'एक था टाइगर' का ये सीक्वल है। इस बार इस फ्रेंचाइज में एक्शन को जोर है। बता दें कि इसके ट्रेलर को दो दिन तक लगभग सात लाख व्यूज हर घंटे मिले थे। इस बार सलमान खान का मिशन है आतंकियों के कब्जे से भारतीय नर्सों को आजाद कराना। साथ में कटरीना भी है।

जनवरी में इस फिल्म शूटिंग शुरू हो गई थी। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इसका काम उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को शहर से शुरू किया था। 'एक था टाइगर' में निर्देशन का जिम्मा कबीर खान के पास था।

 

Dakhal News 6 January 2018

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.