राजकीय सम्मान के शशि कपूर को अंतिम विदाई
राजकीय सम्मान के शशि कपूर को अंतिम विदाई

राजकीय सम्मान के शशि कपूर को अंतिम विदाई

 

सोमवार को बॉलीवुड के जाने माने कलाकार शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन होने के बाद मंगलवार को उनका अंतिम सस्कार किया गया। मुंबई के सांताक्रूज में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शशि कपूर को अंतिम विदाई दी जा रही है। शशि को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है।

मुंबई में फिलहाल चक्रवात ओखी के चलते बारिश हो रही है और ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए सभी सीधे सांताक्रूज पहुंच रहे हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी बेटे अभिषेक के साथ वहां पहुंचे हैं।

शशि कपूर के निधन की खबर सुनकर अमेरिका में रह रही उनकी बेटी संजना भी भारत पहुंच चुकी हैं। जैसे ही शशि के निधन की खबर आई तो उनके अंतिम दर्शन को बॉलीवुड से तमाम स्टार्स जुटने लगे। अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ कपूर खानदान के इस शोक में शामिल रहे।

अंतिम संस्कार के पहले शशि कपूर की पार्थिव देह उनके घर लाई गई जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जुटने लगी।ऋषि कपूर अपने अंकल शशि कपूर के निधन की खबर सुनते ही दिल्ली में अपने फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौटे।

शशि कपूर काफी समय से बीमार थे। करीबी सूत्रों के मुताबिक उन्हें कुछ समय से चेस्ट इन्फेक्शन हो गया था और सोमवार को सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को उनका निधन हो गया। परिजनों के अलावा फिल्म अभिनेत्री काजोल, रानी मुखर्जी, अभिनेता संजय कपूर आदि भी शशि कपूर के निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे!

Dakhal News 5 December 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.