विदेश में देश से ज्यादा कमाया जब हैरी मेट सेजल ने
जब हैरी मेट सेजल

'जब हैरी मेट सेजल' की हालत भारत में कभी ठीक नहीं रही। अब तो यह फिल्म करोड़ों में नहीं, लाखों में कमा रही है। लेकिन विदेश में इस फिल्म की स्थिति बढ़िया रही।

फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई शुरू हो चुकी है। देश के बाहर इसने 61.44 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जल्द ही यह 10 मिलियन डाॅलर से ऊपर कमा लेगी।

यह फिल्म भारत में कभी भी अपने पूरे रंग में नहीं आ पाई। 'जब हैरी मेट सेजल' को देशभर में 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस लिहाज से इसकी कमाई काफी कम ही रही।

मंडे तक इसने 61.05 करोड़ रुपए कमा लिए थे। भारत में ग्राॅस कमाई 87.91 करोड़ है। वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो रकम 149.35 करोड़ रुपए है।

शुक्रवार को 'टाॅयलेट एक प्रेम कथा' आ चुकी है। एेसे में अक्षय की फिल्म से शाहरुख खान की फिल्म को जबरदस्त फर्क पड़ रहा है। जितना 12 दिन में 'जब हैरी मेट सेजल' ने कमाया है, उतना तो 'टाॅयलेट' ने चार दिन में कमा लिया था। इम्तियाज अली की सबसे बड़ी हिट भले ही 'जब वी मेट' रही हो लेकिन सबसे ज्यादा कमाई 'तमाशा' की रही थी। इसने 71 करोड़ रुपए कमाए थे। शाहरुख की फिल्म शायद ही इतना कमा पाए।

 

Dakhal News 16 August 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.