कपिल के शो में कुमार के जोक पर मुकदमा दर्ज
kumar vishvas

 

पिछले दिनों राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में रहे कवि और आप नेता कुमार विश्वास अब नई मुश्किल में फंस गए हैं। उनके द्वारा महिलाओं को लेकर किया गया एक मजाक भारी पड़ता नजर आ रहा है और इस मामले में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। खबरों के अनुसार कुमार विश्वास कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कह दी जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बयान है।

कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा है कि शो के दौरान विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की है।

कुमार ने शो में कहा कि चुनाव के समय अपनी कॉलोनी या अपनी जगह से चुनाव लड़ने पर बड़ी दिक्कत हो जाती है। यानी जिस लड़की से आपका अफेयर चला हो उसके पति को भी 'जीजा जी' कहना पड़ता है। जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया है कि जब वह अपनी बेटी के साथ बैठकर यह शो देख रही थीं तो उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कुमार विश्वास पहले भी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में फंस चुके हैं। उन्होंने अपने एक प्रोग्राम में दक्षिण भारतीय नर्सों के रूप रंग को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Dakhal News 5 July 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.