अक्षय कुमार बने काॅमेडी शो के जज
अक्षय कुमार  जज

अक्षय कुमार अब एकदम नई जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। वे जल्द ही टीवी पर एक काॅमेडी बेस्ड रिएलिटी शो को जज करते हुए नजर आने वाले हैं।

जल्द शुरू हो रहे 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' को अक्षय जज करने वाले हैं। इससे पहले वे जज बने हैं लेकिन कुकिंग और ब्रेवरी शो के। उन्होंने टीवी पर 'खतरों के खिलाड़ी' और 'मास्टरशेफ इंडिया' को जज किया है। अब वे सुपर जज बनकर पहले बार किसी काॅमेडी शो पर आएंगे। यह इस शो का पांचवा सीजन है। यह शो 2005 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था।

इसी शो ने सुनील पाल, कपिल शर्मा और एहसान कुरैशी जैसे बड़े काॅमेडियन इस इंडस्ट्री को दिए हैं। हाल ही में अक्की ने इस बारें में अपने इंस्टाग्राम पर भी बात की है।

वैसे फिल्मों के लिहाज से अक्षय कुमार काफी व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में 'टाॅयलेट एक प्रेम कथा' की शूटिंग पूरी की है। अब वे इसके प्रचार में व्यस्त हो जाएंगे क्योंकि इसे 11 अगस्त को रिलीज किया जाना है।

इसके अलावा उन्होंने एक और नई फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म को रीमा कागती निर्देशित करने वाली हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

Dakhal News 4 July 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.