Dakhal News
24 April 2024चीन ने पहले तो भारतीय सीमा में घुसपैठ की और अब भारतीय सैनिकों पर ही आरोप लगा रहा है। उसने यह भी कहा है कि अगर भारत ऐसा नहीं करता तो नाथुला दर्रे से कैलास मानसरोवर यात्रा नहीं होने देगा। चीन का कहना है कि भारत अपने सैनिकों को वापस बुलाए।
इससे पहले सोमवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमें सिक्कीम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प होती नजर आई थी। बाद में खबर आई की चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर दो बंकर नष्ट कर दिए थे।
इसके बाद अब चीन ने भारत पर हीं घुसपैठ का आरोप लगा दिया है। चीन ने यह भी मांग की है कि भारतीय सैनिकों को सिक्कीम में तुरंत पीछे बुलाया जाए। चीन ने नाथुला दर्रे से कैलास मानसरोवर यात्रियों का आवागमन रोकने की भी धमकी दी है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक बयान में कहा है कि चीन अपील करता है कि भारत सीमा पार करके आए अपने सैनिकों को तुरंत वापस बुलाए और पूरे मामले में जांच के आदेश दे।
उन्होंने अपने बयान में आरोप लगाया कि भारतीय सीमा रक्षक सिक्कीम में भारत-चीन सीमा पार कर उसके क्षैत्र में चले गए और चीनी फ्रंटियर फोर्सेज की देवलांग में आम गतिविधियों को प्रभावित किया। इसके बाद चीन ने उसके जवाब में कदम उठाए।
चीनी प्रवक्ता का यह बयान उसके रक्षा मंत्री के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उसकी जमीन पर सड़क और इमारत निर्माण का भारतीय सेना विरोध कर रही है। माना जा रहा है कि सड़क निर्माण का विरोध करना ही चीन को नागवार गुजरा और उसने कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए नाथुला दर्रे को बंद कर दिया।
Dakhal News
27 June 2017
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|