आतंकी मूसा बोला- भारतीय मुसलमान सबसे बेशर्म
आतंकी मूसा

हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर और अब अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा ने भारतीय मुस्लिमों पर तंज कसते हुए कहा है कि वे दुनिया में सबसे बेशर्म मुस्लिम हैं। जिहाद में भारतीय मुस्लिमों के शामिल नहीं होने पर मूसा ने यह बात  एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कर कही है।

ऑडियो में मूसा ने 'गजवा-ए-हिंद' के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों की आलोचना की है, जिसे उसने टेलिग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप पर पर शेयर किया है। अपने संदेश में उसने कहा कि उसकी कश्मीर लड़ाई तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लड़ाई है। जम्मू-कश्मीर के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह मूसा की आवाज है।

भारतीय मुसलमानों को भड़काने के लिए उसने देश में मुस्लिमों के साथ घटित हुई कुछ घटनाओं का सहारा लिया है। उसने बिजनौर जाने वाली चलती ट्रेन में मुस्लिम महिला के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा रेप करने की घटना का हवाला देते हुए कहा, बहन, मैं शर्मिंदा हूं और बहुत दुखी हूं कि हम तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सके।

वहीं, कथित गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीट-पीट कर मारे जाने वाली घटना का भी जिक्र किया और भारतीय मुस्लिमों को पीड़ितों के पक्ष में खड़े न होने के लिए कोसा। उसने कहा कि गोरक्षकों को इस्लाम और मुस्लिम समुदाय की ताकत दिखाओ।

भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलते हुए मूसा ने कहा कि वे दुनिया के सबसे बेशर्म मुस्लिम हैं। उनको खुद को मुस्लिम कहने में शर्म आनी चाहिए। हमारी बहनों को बेइज्जत किया जा रहा है और भारतीय मुस्लिम चीख-चीखकर कह रहे हैं कि इस्लाम शांतिप्रिय धर्म है।

मूसा ने कहा कि वे लोग सब से बेगैरत कौम हैं, जो अत्याचार और नाइंसाफी के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं। क्या हमारे पैगंबर और उनके असलाफ (अनुयायियों) ने हमें यही सिखाया है। उन लोगों ने युद्ध के दौरान अपने खून बहाए और हमारी बहनों के सम्मान के लिए शहादत दी।

मूसा ने ऐतिहासिक इस्लामी युद्ध 'जंग-ए-बदर' का भी हवाला दिया है। उसने कहा कि वे लोग 313 थे और दुनिया पर राज किया। अब हम करोड़ों हैं, लेकिन गुलाम हैं। भारतीय मुस्लिमों को चेताते हुए मूसा ने कहा, 'आपलोगों के पास अब भी खड़े होने और हमारे साथ आने का समय है। आगे बढ़ो या फिर बहुत देर हो चुकेगी।

 

Dakhal News 6 June 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.