मध्यप्रदेश में फैला किसान आंदोलन
kisan andolan

 

मालवा-निमाड़ से शुरू हुआ किसानों का आंदोलन अब पूरे प्रदेश में फैलने लगा है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई राज्यमार्गों पर किसानों ने चक्काजाम कर दिया। रतलाम के पास डेलनपुर में हुई हिंसक घटना में पुलिस ने 225 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शाजापुर जिले का कस्बा अकोदिया पूर्णत: बंद है।

नीमच में महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे पर किसानों ने जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और किसानों में टकराव की स्तिथि बन गई। पुलिस ने किसानों को भरभड़िया गांव की ओर पीछे किया। सूचना मिलते ही आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हालात नियंत्रण में हुए।

झाबुआ के ग्राम करवड़ में बंद कराने गए किसानों और व्यापारियों में विवाद हो गया। व्यापारी मामला दर्ज कराने पेटलावद थाने पहुंचे। इसी तरह की घटना प्रदेश के कई स्थानों पर हुई।

कांग्रेस ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव ने आरोप लगाया कि सीएम ने आरएसएस के संगठन किसान संघ से बात कर मांगे मान ली जबकि किसान संघ का आंदोलन से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा- सीएम ने कहा कि सीएम कह रहे हैं कि कांग्रेस के शह पर सब हो रहा है, आज पूरे प्रदेश के ब्लॉक स्तर तक कांग्रेसियों को निर्देश दिए है कि किसानों के साथ हर मुश्किल में खड़े रहें।

अरुण यादव ने कहा कि मप्र के किसानों को प्रताड़ि‍त किया जा रहा है। सबसे ज्यादा एमपी के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने ठगने का काम किया है, कांग्रेस आंदोलन करने वाले किसानों के साथ है।

 

Dakhal News 5 June 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.