Dakhal News
18 April 2024फिलीपींस की राजधानी मनीला में एक कैसीनो में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 34 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई घायल हुए हैं। हमले के बाद फायरिंग करने वाले शख्स ने खुद को भी उड़ा लिया। फिलहाल हमला करने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार अब तक कैसीनो से 34 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर लोगों की मौत घुटन की वजह से हुई है। मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है उनके शव बाथरुम में मिले हैं।
जानकारी के अनुसार हमला रिजॉर्ट वर्ल्ड मनीला में देर रात 12 बजे के आसपास हुआ है। हमले में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद ही कॉम्पलेक्स के ऑपरेटर ने बताया कि आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गोलीबारी की खबर के बाद रिजॉर्ट्स वर्ल्ड मनीला को बंद कर दिया गया है।
Dakhal News
2 June 2017
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|