स्वराज पाल ने की मोदी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की प्रशंसा
स्वराज पाल

 

लन्दन में अप्रवासी भारतीय उद्योगपति स्वराज पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम और कामकाज के तरीके की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोगों के दिमाग में कानून का भय बैठाने में मोदी सफल रहे हैं। कैपारो समूह के चेयरमैन हैं पाल और उनके 20 से ज्यादा कारखाने भारत में हैं।

स्वराज पाल ने कहा, मोदी के दिमाग में बहुत साफ है कि उन्हें देश के लिए क्या करना है। वह उस कार्य के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। लोगों को भरोसा था कि नोटबंदी से बड़ी मात्रा में काला धन सामने आएगा। इसे भारतीय जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम माना। लोगों को लगने लगा कि अगर उन्होंने काला धन एकत्रित किया तो उसके दुष्परिणाम होंगे।

स्वराज पाल चंद रोज पहले ही भारत से लौटे हैं। नई दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मंत्रियों से मुलाकात की है। उनके अनुसार भारत में आशा और प्रगति का नया वातावरण बना है।

 

Dakhal News 7 May 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.