सनी लिओनी के साथ काम करेंगे सुनील ग्रोवर
सनी लिओनी- सुनील ग्रोवर

आखिर 'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर की वापसी होगी या नहीं? 

खबर है कि सुनील ग्रोवर जल्द ही सनी लिओनी के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। सुनील ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ इस जानकारी को साझा किया है। इसके मुताबिक सुनील जल्द ही 'मसाला कमेंट्री' में सनी के साथ नजर आएंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले सुनील ग्रोवर नईदिल्ली में एक लाइव शो करते दिखे। इसमें सुनील के साथ कीकू शारदा भी नजर आए थे। डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार सभी को पसंद आया था। इसके बाद सिंगिंग रिअलिटी शो इंडियन आइडल के फिनाले में भी सुनील ने डॉ गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभाया। यह सभी को खूब पसंद आया था।

चर्चा तो यह भी है कि सोनी टीवी चैनल जल्द ही एक नया शो लाने की तैयारी में है। इसमें अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा सुनील के साथ नजर आएंगी। शो जून में ऑन एअर हो सकता है।

और तो और इस शो में सुनील के साथ प्रीति सिमोस भी बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर जुड़ सकती हैं। इससे पहले वो कपिल के साथ शो में जुड़ी थीं। आप भी देखिए सुनील ग्रोवर का ट्वीट जो उन्होंने फैन्स के साथ साझा किया है।

 

Dakhal News 9 April 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.