प्रियंका को 'ऑसम असम' से नहीं मिल रहा माल
priyanka chopra asam

 

 

प्रियंका चोपड़ा को असम राज्य के 'ऑसम असम' अभियान का चेहरा बनाया गया है, जिसके लिए वो प्रतिदिन डेढ़ करोड़ रुपए ले रही हैं। 10 दिन के प्रमोशन के लिए प्रियंका को 15 करोड़ रुपए देने की बात सामने आ रही है। मीडिया में खबर आने के बाद प्रियंका को मिलने वाली इस रकम पर विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद राज्य सरकार ने एक लेटर इशू कर सफाई दी है।

 

राज्य सरकार के इस लेटर में लिखा है,'मीडिया में चल रही ये खबरें निराधार हैं, जिसमें ये कहा जा रहा है कि असम सरकार प्रियंका को प्रमोशन के लिए 15 करोड़ रुपए दे रही है। ये गलत और मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है। 'बता दें असम के हालात इस समय कुछ ठीक नहीं हैं। राज्य के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। आर्थिक रूप से भी राज्य काफी परेशानियों का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रियंका को मिलने वाली रकम पर विवाद खड़ा होना लाजमी है।

Dakhal News 29 August 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.