मध्यप्रदेश में एक साथ-एक संकेत पर हुआ योगाभ्यास
smriti irani
 
भोपाल में स्मृति इरानी ने हजारों विद्यार्थियों के साथ योग किया 
 
 
मध्यप्रदेश में द्वितीय अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाखों नागरिक ने एक साथ-एक संकेत पर सामूहिक योग का प्रदर्शन किया। योग-अभ्यास का कार्यक्रम सभी जिलों, ब्लॉक, तहसील और पंचायत स्तर पर किया गया। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में लगभग 10 हजार विद्यार्थी और नागरिकों के साथ योग किया। गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर, सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक सर्वश्री विश्वास सारंग और रामेश्वर शर्मा तथा मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा भी मौजूद थे। जिला मुख्यालयों पर हुए योग प्रदर्शन के कार्यक्रम में मंत्रीगण और अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।
 
राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह से ही स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों का लाल परेड मैदान पर पहुँचना शुरू हो गया था। पूरे मैदान पर उनके बैठने और योग-अभ्यास के लिए व्यवस्था की गई थी। योग करवाने के लिए स्कूलों के प्रशिक्षित शिक्षकों सहित पतंजंलि, आर्ट ऑफ लिविंग और गायत्री परिवार के प्रशिक्षक भी उपस्थित थे। योग कार्यक्रम में एन.सी.सी. और स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
 
कार्यक्रम में अतिथियों के पहुँचने के बाद सबसे पहले बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री श्रीपाद नाईक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में पूरा विश्व योग से जुड़ेगा। श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि व्यक्ति को तनावरहित भी बनाता है। श्री श्रीपाद नाईक ने जीवन में योग की महत्ता बताई और इसे लोगों से अपनाने को कहा।
 
मध्यप्रदेश गान के बाद मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों के नाम रेडियो सेदेश में योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच अंतर्संबंध स्थापित करता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया जिनके प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया। श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा कि योग सामान्य जीवन एवं शरीर को स्वस्थ रखता है। आध्यात्मिक शांति के लिए योग वैज्ञानिक उपाय है, जिसका लाभ सभी आयु वालों को उठाना चाहिए। मुख्यमंत्री के अनुसार योग से ऊर्जा एवं क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने के लिए नागरिकों से योग को अपनाने का आव्हान भी किया।
 
श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने जन-प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, स्वैच्छिक संस्थानों के पदाधिकारियों, सदस्यों और नागरिकों के साथ योग क्रियाएँ की। सामूहिक योग में पद्मासन, मत्स्यासन, भुजंगासन, धनुरासन, मकरासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन किये गये। प्रत्येक आसन का स्क्रीन पर प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा  एस.आर. मोहंती, प्रमुख सचिव आयुष  शिखा दुबे, आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र  दीप्ति गौड़ मुखर्जी, आयुक्त लोक शिक्षण  नीरज दुबे, संचालक स्कूल शिक्षा  बी.एस. जामोद आदि उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री श्री चौहान बीजिंग में सामूहिक योग सत्र में हुए शामिल 
 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज चीन के बीजिंग में सामूहिक योग सत्र में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान चीन की यात्रा पर है। वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विशेष आमंत्रण पर गए हैं।
 
श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि योग लोगों को मिलाता है। दिलों से जोड़ता है और सकारात्मक सोच का निर्माण करता है। इससे तन-मन को शांति और आनंद की प्राप्ति होती है। योग के लिए कोई भौगोलिक सीमा नहीं है।
 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चीन के नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।
Dakhal News 21 June 2016

Comments

Be First To Comment....
Advertisement
Advertisement

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.