ईश्वर दुबे अध्यक्ष बने
ईश्वर दुबे अध्यक्ष बने

छ.ग. जर्नलिस्ट यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

छत्तीसगढ़  जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों का निर्वाचन विगत दिनों  रायपुर में किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रदेश संरक्षक सर्वश्री शंकर पांडेय (रायपुर), अनिल साखरे (भिलाई), कुलवंत सलुजा (जांजगीर चांपा), प्रदेश संयोजक सर्वश्री सुभाष शर्मा (रायपुर), ब्यास पाठक (रायपुर), योगेश गुप्ता (भिलाई), प्रदेश अध्यक्ष- श्री ईश्वर दुबे ( भिलाई), प्रदेश महासचिव श्री पूरन साहू (राजनांदगांव), प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वश्री चंद्रशेखर शर्मा (कबीरधाम), शेलेश शर्मा (जांजगीर चांपा),  कमलेश स्वर्णकार (राजनांदगांव), किशोर तिवारी (बेमेतरा), रवि शुक्ला (मुंगेली), प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा (भिलाई), प्रदेश सचिव सर्वश्री मुकेश तिवारी (बिलासपुर), योगेश कबुलपुरिया (खरसिया जिला रायगढ़), शिव कुमार तिवारी ( बिलासपुर), रणवीर सिंह (सरगुजा), ठाकुर रणजीत प्रसाद सिंह (भिलाई), सहसचिव सर्वश्री ज्वालाप्रसाद अग्रवाल (दुर्ग), हरदीप छाबड़ा (अंबागढ़ चौकी), राजेश पुराणिक (रायपुर), प्रदीप सान्याल (भिलाई), रामेंश्वर प्रताप सिंह (कवर्धा), कार्यालय सचिव श्री खुमान सिंह जांगड़े (भिलाई) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती किरण दुबे ( भिलाई), श्री लोकेश साहू (रायपुर), श्री संतोष तिवारी (भिलाई), श्री शकील अहमद (दंतेवाड़ा), श्री दिलीप सिंह (जांजगीर चांपा), श्री नरेंद्र जैन (मनेंद्रगढ), श्री संतोष राजपूत ( डोगढग़ढ), श्री हरप्रीत सिंह भाटिया (भिलाई), श्री सोनकुमार सिन्हा (राजनांदगांव), अशोक चंद्राकर (बालोद) निर्वाचित घोषित किए गए। इस प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों की सलाह से अतिशीघ्र सभी संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष की सूची शीघ्र ही घोषित करने का निर्णय लिया गया है।          

 

Dakhal News 19 February 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.