प्रियंका हादसे में घायल
priyanka chopra

प्रियंका चाेपड़ा के अमेरिकी टीवी सेट के शो पर हादसा हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। डाॅक्टरों ने उन्हें अस्पताल में न रहने की छूट तो दे दी, लेकिन घर पर आराम करने की सख्त हिदायत दी है।

34 साल की प्रियंका को लेकर यह खबर शो की प्रोडक्शन टीम 'एबीसी' ने जारी की है। उन्होंने कहा है कि एक्ट्रेस घर पर आराम कर रही हैं।

कहा जा रहा है कि प्रियंका के सेट पर पांव फिसल गया था। वे सिर के बल जमीन पर आ गिरीं। वे शो के लिए एक स्टंट परफाॅर्म कर रही थीं। उन्हें सिर पर लगी चोट के कारण ही अस्पताल ले जाना पड़ा था।

अस्पताल के इमरजेंसी रूम में उनका इलाज किया गया। प्रियंका के प्रवक्ता ने कहा है 'यह गुरूवार रात की बात है। इलाज मिलने के बाद अब वे घर पर आराम कर रही हैं। शुक्रवार को हुई 'क्वांटिको' की प्रेस काॅन्फ्रेंस में प्रियंका नजर नहीं आईं। अब वे सोमवार को ही शो का काम शुरू कर पाएंगी।

 

 

Dakhal News 14 January 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.