शक्ति कपूर ,फरहान के घर से श्रद्धा खींचते हुए ले गए
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर

अभिनेत्री  श्रद्धा कपूर अपने सामान के साथ फरहान के घर पहुंच गई तो बड़ा हंगामा हुआ। फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के प्यार को लेकर चर्चा पहले से ही थी, लेकिन दोनों इस बारे में मुंह बांधे बैठे हैं।अब अग्रेजी वेबसाईट Spotboy ने खबर दी है कि श्रद्धा के फरहान के घर आने के बाद हुए हंगामें में पिता शक्ति कपूर नाराज हो गए और उन्होंने अपना आपा खो दिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि पापा अपनी बेटी को खींचते हुए ले गए।

सूत्र बताते हैं  'पिता शक्ति कपूर फरहान के घर पहुंचे और डोर बेल बजाया। दरवाजा बेटी श्रद्धा ने खोला... दरवाजा खोलने के बाद श्रद्धा चौंक गई क्योंकि उनके पिता के साथ उनकी मौसी भी उनके साथ थीं। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी शक्ति कपूर की पत्नी की बहन है। इस हिसाब से कोल्हापुरी श्रद्धा की मौसी हुई। दरवाजा खोलने के बाद श्रद्धा ने अपने पिता की लाल आंखों को देखा और डर गईं। वे चाहते थे कि लिव-इन रिलेशन खत्म करके श्रद्धा अपने घर चले लेकिन श्रद्धा को यह मंजूर नहीं हुआ जिसके बाद शक्ति कपूर खींचते हुए श्रद्धा को अपने घर ले गए।'  फरहान अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं। श्रद्धा और फरहान की नजदीकियों के बारे में कहा जाता है कि ये 'राॅक आॅन 2' के शूट के दौरान बढ़ीं।

Dakhal News 29 December 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.