दबंग सलमान हुए 51 बरस के
दबंग सलमान

बॉलीवुड के सुलतान यानी कि सलमान खान आज  अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। लाखों फैंस सलमान को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सलमान ने कल रात नवी मुंबई के पनवेल में अपने फॉर्म हाउस में बर्थ डे की पार्टी भी दी, इसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

सलमान खान ने अपने भांजे आहिल के साथ केक काटा।  सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया भी नज़र आ रही हैं। इस बर्थडे पार्टी में कबीर खान और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए।

अलविरा खान, सलमान खान के भाई अरबाज खान, सोहेल खान, सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी इस पार्टी को अटेंड करने पहुंची। इससे पहले सलमान खान ने संगीता के साथ ही दंगल फिल्म देखी थी। सलमान ने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं।

 

Dakhal News 27 December 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.