रजनीकांत ने नहीं मनाया जन्मदिन
रजनीकांत

 

सुपरस्टार रजनीकांत सोमवार को 66 साल के हो गए। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन से दुखी रजनीकांत ने जन्मदिन नहीं मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनेताओं और प्रमुख हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "सुपरस्टार रजनी को जन्मदिन मुबारक। आपके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।" मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत को बधाई देते हुए अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "आपके खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

साथ ही उन्होंने रजनीकांत के साथ अपना फोटो भी शेयर किया। अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें सबसे शांत और महान व्यक्तित्व वाला बताया। उन्होंने लिखा, "आपके स्वस्थ जीवन और वर्षों हमारा मनोरंजन करने की कामना करता हूं। जन्मदिन की शुभकामना थलाइवा।"

रजनीकांत की बेटी ने कहा, "जिन लोगों को मैं जानती हूं उनमें आप सबसे महान हैं।" द्रमुक के कोषाध्यक्ष और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एमके स्टालिन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष टी. सुंदरराजन और कई अन्य लोगों ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि रजनीकांत ने जयललिता के निधन के चलते पिछले सप्ताह अपने प्रशंसकों से जन्मदिन नहीं मनाने को कहा था। पिछले साल भी उन्होंने चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर में भारी वर्षा के बाद आई बाढ़ के चलते जन्मदिन नहीं मनाया था।

 

Dakhal News 15 December 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.