काजोल के लिए काम मायने रखता है
kajol

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर काजोल का कहना है कि उनके लिए पुरस्कार नहीं काम मायने रखता है।  काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढ़ाई दशक से अधिक का समय हो गया है।

इस दौरान काजोल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। काजोल ने कहा कि पुरस्कार महज क्षण मात्र की संतुष्टि देते हैं और उन्हें इसकी चाहत नहीं है।  काजोल ने कहा, मुझे पुरस्कार की चाहत नहीं है। मैंने कभी पुरस्कार के लिए प्रार्थना नहीं की। पुरस्कार लेने पर लोगों के समूह के सामने ऊंचाई पर खड़े होना है। यह महज कुछ पल की संतुष्टि देते हैं। पांच साल बाद यह आपकी सेल्फ पर एक मूर्ति की तरह रखा होता है। हां, लोग इसे याद रखते हैं। 

Dakhal News 22 November 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.