मोस्टली सनी डाक्यूमेंट्री तैयार,सनी के ऐतराज के बाद भी होगी रिलीज
मोस्टली सनी डाक्यूमेंट्री तैयार,सनी के ऐतराज के बाद भी होगी रिलीज

एक्ट्रेस सनी लिओनी के जीवन से जुड़ी सारी बातों को एक डाक्यूमेंट्री के जरिए परदे पर उतारा जाएगा। फिल्ममेकर दिलीप मेहता ने डाक्यूमेंट्री 'मोस्टली सनी' बनाई है। जल्द ही यह भारत में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक इससे पहले सनी लिओनी ने इस फिल्म के 'न्यूड सीन' को लेकर आपत्ति ली थी।

फिल्ममेकर मेहता ने सनी लिओनी के पहले प्रोफेशन (पॉर्न इंडस्ट्री) को दिखाने के उद्देश्य से डाक्यूमेंट्री में यह हिस्सा जोड़ा था। मगर बाद में सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने पूरी कोशिश की है कि इसे रिलीज न होने दिया जाए।

विरोध के कारण ही सनी और डेनियल ने टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में शिरकत नहीं की थी। यहां इस डाक्यूमेंट्री का प्रीमियर भी किया गया था। सनी ने खुदको इस डाक्यूमेंट्री से अलग कर लिया था।

दिलीप मेहता के मुताबिक डाक्यूमेंट्री शूट करते समय तो सनी ने काफी सहयोग किया। एक भी बार किसी सीन को शूट न करने या काट दिए जाने की बात नहीं की। नेटफ्लिक्स और आईट्यूनस ने इस डॉक्यूमेंट्री को दुनियाभर में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए खरीदा है। संभवतः अगले साल के शुरूआती महीनों में इसे रिलीज किया जाएगा।सनी लिओनी बीते कुछ समय से हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं। हालांकि उन्हें इमेज के अनुरूप बोल्ड रोल ही मिल रहे हैं। बावजूद इसके सनी की कोशिश कुछ बेहतर करने की भी है। वो कुछ अलग करना चाहती हैं।

 

Dakhal News 17 November 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.