कार्तिकेय बने शनिदेव
इटारसी के कार्तिकेय बने शनिदेव

शनि जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। जानते हैं तो सिर्फ इतना कि वे बुरा करते हैं। राशि में आ जाएं तो साढ़े सात साल तक कुछ ठीक नहीं होता। लेकिन 13 साल के कार्तिकेय को शनिदेव के जीवनभर की वो सब बातें जानना, पढ़ना और समझना पड़ रहा है जो सब नहीं जानते। केंद्रीय विद्यालय की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले इस नन्हे कलाकार के लिए यह चैलेंज और भी बड़ा था। इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में फर्स्ट रनर अप रहने के बाद कार्तिकेय पढ़ाई में बिजी थे। तभी उन्हें कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल कर्म फल दाता शनि में मुख्य रोल मिला। दिवाली पर अपने घर इटारसी आए कार्तिकेय  मुंबई जाते वक्त कुछ देर के लिए भोपाल में रुके। कार्तिकेय शनि देव के चैलेंजिंग रोल और अपनी परफार्मेंस पर संतुस्ट नजर आये। 

कार्तिकेय के लिए शनिदेव का कैरेक्टर प्ले करने का अॉफर सरप्राइज था। मुंबई के करीब 300 से ज्यादा बाल कलाकारों के ऑडिशन के बावजूद वे संतुष्ट नहीं थे। उन्हें नेचुरल एक्टर की तलाश थी। तब उन्हें किसी ने कार्तिकेय के बारे में बताया। सिलेक्शन के बाद सबसे बड़ी समस्या थी स्कूल से छुट्‌टी की। 

कार्तिकेय गुजरात में अगस्त से शूट में बिजी है। रोज 12 से 13 घंटे का शूटिंग शेड्यूल है। उन्होंने बताया कि दोपहर की शिफ्ट से काम शुरू होता है तो रात 2 बजे तक फ्री होता हूं। लेकिन फिर भी कोशिश होती है कि जल्दी जागकर एक्सरसाइज करे, ब्रेकफास्ट के दौरान ही वह मम्मी के साथ स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर देता है। 

Dakhal News 8 November 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.